न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई की जीत पर बोले अश्विन, कहा- फ्रेंचाइजी क्रिकेट का असर है

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2023, 03:00 PM IST

UAE vs NZ, Ravi Ashwin Reaction: तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में यूएई ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया। टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहली जीत है। इसी जीत के साथ ही टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। यूएई की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रवि अश्विन ने टी20 मुकाबले को लेकर बड़ी बात कही।

UAE vs NZ, Ravi Ashwin Reaction: भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड पर मिली शानदार जीत की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि इसमें फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव साफ दिखता है। अश्विन ने साथ ही कहा कि इससे जो देश टेस्ट नहीं खेलते, वहां के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए उम्मीद भी जगती है। संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर उस पर पहली जीत दर्ज की।

Ravi Ashwin

न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई को मिली जीत पर रवि अश्विन ने बड़ा बयान दिया। (फोटो- BLACKCAPS/ICC Twitter)

अश्विन ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यूएई ने न्यूजीलैंड को हरा दिया जो बड़ी उपलब्धि है और इससे हमें यह भी दिख रहा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट क्या करने में सफल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘इससे ऐसे देशों के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए उम्मीद जगती है जो मुख्य तौर पर टेस्ट खेलने वाले देश नहीं हैं और यह खेल के लिए अच्छी खबर है।’

End of Feed