150 की रफ्तार वाले तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री, कौन हैं नया स्पीडगन अशोक शर्मा

Ashok Sharma: जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अशोक शर्मा और यश ठाकुर को मौका दिया है। 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है।

Ashok Sharma: भारतीय क्रिकेट में एक नए खूंखार तेज गेंदबाज की एंट्री हो गई है। 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अशोक शर्मा और यश ठाकुर को मौका दिया है। विश्व कप विजेता विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस सीरीज से बाहर रखा गया है।

Ashok Sharma

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन (फोटो साभार- ashok_sharma_1711)

इंग्लैंड में चल रही पांच मैच की टी20 सीरीज में सैमसन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नाकाम रहे थे। दूसरे टी20 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में लिया गया था। सैमसन की जगह पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी पहली बार टीम में चुना गया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव की 2024 के बाद टीम में वापसी हुई है।

End of Feed