Ashes 2023: धाकड़ कंगारू बल्लेबाज के लिए फिर काल बना इंग्लिश गेंदबाज, रिकॉर्ड 17वीं बार किया शिकार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 7, 2023, 10:51 PM IST

इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के खिलाफ कहर एशेज 2023 में भी बदस्तूर जारी है। लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वॉर्नर के विकेट चटकाकर ब्रॉड एक खिलाड़ी का सबसे ज्यादा बार शिकार करने के मामले में साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

लीड्स: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खामोश हो जाता है। उनकी गेंदों का वो सामना नहीं कर पाते हैं और हथियार डाल देते हैं। इस बात की तस्दीक लीड्स में एशेज 2023 के खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के एक बार फिर हो गई। दोनों पारियों में वॉर्नर के विकेट चटकाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक खिलाड़ी का

David Warner

डेविड वॉर्नर

17वीं बार वॉर्नर का किया शिकार

स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच की दोनों पारियों में वॉर्नर ब्रॉड की गेंदों पर गच्चा खाकर पवेलियन वापस लौटे। दोनों पारियों में स्लिप में जैक क्रॉले ने वॉर्नर का कैच लपका। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 17वीं बार वॉर्नर का टेस्ट क्रिकेट में शिकार किया है। किसी एक खिलाड़ी का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार विकेट लेने के मामले में वो साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

End of Feed