कंबोज को रास आ रहा है ठंड में गेंदबाजी करना, न्यूजीजैंड के मौसम को बताया हरियाणा जैसा

कंबोज ने 13 साल की उम्र से हरियाणा के लाहली में सर्दियों के दौरान क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि पहले दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करने का उन्होंने लुत्फ उठाया है। पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करते हुए कंबोज ने सटीक लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं।

Anshul ODI

कंबोज को पंसद आया न्यूजीलैंड का मौसम। फोटो- BCCI

कंबोज ने 13 साल की उम्र से हरियाणा के लाहली में सर्दियों के दौरान क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि पहले दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करने का उन्होंने लुत्फ उठाया है। पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करते हुए कंबोज ने सटीक लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दो मैच में क्रमश: 22 और 25 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए।

End of Feed