क्रिकेट

Major League Cricket: एक फिर गरजा रसेल का बल्ला, टीम के लिए खेली सबसे बड़ी पारी

Major League Cricket 2024, San Francisco Unicorns vs Los Angeles Knight Riders: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल का मेजर लीग क्रिकेट 2024 में बल्ला जमकर बल्ला चला। उन्होंने अपनी पारी के लिए 160 की स्ट्राइक रेट से सबसे रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही।

Image

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो-Major League Cricket Twitter)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, San Francisco Unicorns vs Los Angeles Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला मेजर लीग क्रिकेट में जमकर गरजा। उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से हुआ। सैन फ्रांसिस्को ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सैन फ्रांसिस्को ने 28 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

नाइट राइडर्स की शुरुआत रही खराब

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। कप्तान सुनील नरेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनमुक्त चंद ने पांच गेंदों का सामना किया, लेकिन वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। शाकिब अल हसन ने 26 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 35 रन बनाए। डेविड मिलर ने 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हो गए। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के हारिस राऊफ और ब्रॉडी काउच ने दो-दो विकेट चटकाए।

शॉर्ट और एलेन की धमाकेदार पारी

जवाब में खेलने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 15.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जेक फ्रेजर मैकगर्क बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 7 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। फिन एलेन और मैथ्यू शॉर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच रहे फिन एलेन ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू शॉर्ट ने 26 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। कप्तान कोरी एंडरसन ने 11 रन की नाबाद पारी खेली। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्याा 3 विकेट झटके।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article