अमेरिका ने किया अंडर-19 World Cup के लिए क्वालीफाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2023, 07:59 PM IST

अमेरिका के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल उसकी अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया है। उसने अमेरिकी क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए यह विश्व कप में खेलने का अधिकार पक्का किया।

अमेरिका ने अगले साल श्रीलंका में होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अंडर-19 विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया। अमेरिका ने अमेरिकी क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए यह विश्व कप में खेलने का अधिकार पक्का किया। कनाडा के नाम अमेरिका के बराबर 10 अंक है लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पिछड़ गया।

usa under -19 cricket team

अमेरिका की अंडर-19 टीम (साभार-USA Cricket)

अमेरिका ने क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में बरमूडा और अर्जेंटीना को दो-दो बार हराया। कनाडा के खिलाफ उसने पहले मैच में हार का सामना किया जबकि दूसरे में उसने जीत के साथ विश्व कप का टिकट पक्का किया।

End of Feed