'अगर पर्सनल रिकॉर्ड से आगे टीम को रखते तो..' अंबाती रायडू ने RCB पर फिर साधा निशाना

Ambati Rayudu targets RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर हमला लगातार जारी है। सीएसके स्टार ने बैंगलोर की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हार के बाद एक बार फिर से बैंगलोर के टीम मैनेजमेंट और लीडर्स पर जमकर निशाना साधा है।

Ambati Rayudu targets RCB : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ही सीएसके के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अंबाती रायडू लगातार आरसीबी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी बैंगलोर की टीम को ट्रोल करते हुए एक पोस्ट डाला था जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि रायडू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट से तहलका मचा दिया है।

Ambati Rayudu Virat Kohli

अंबाती रायडू का आरसीबी पर निशाना (फोटो- BCCI/IPL)

बैंगलोर के आईपीएल अभियान के दुखद अंत के बाद, रायडू ने आरसीबी प्रशंसकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और वर्षों से उनकी टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद उनके समर्थन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने व्यक्तिगत लक्ष्यों को टीम के हितों से आगे रखने के लिए टीम प्रबंधन और लीडर की भी आलोचना की। पूर्व बल्लेबाज ने आरसीबी की अच्छे खिलाड़ियों को बनाए रखने में असमर्थता का भी उल्लेख किया और ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने का आग्रह किया जो टीम के हित को पहले रखेंगे।

End of Feed