IND vs WI 1st ODI Preview: आज होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच, यहां जानिए किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें और सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 27, 2023, 12:22 PM IST

IND vs WI 1st ODI Match Preview: टेस्ट की टक्कर के बाद अब 50 ओवर प्रारूप यानी वनडे क्रिकेट में भारत और मेजबान वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बारबाडोस ब्रिजटाउन के केनसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यहां पर जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास और अहम बातें और किन खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023
  • आज शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
  • पहला वनडे मुकाबला केनसिंग्टन ओवल मैदान पर होगा

IND vs WI 1st ODI Preview: वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस प्रारूप में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेंगे जबकि विकेटकीपर के स्थान के लिये ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) में मुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने के मकसद से इस वनडे सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी।

दोनों टेस्ट की तरह इसमें भी भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है लेकिन श्रृंखला में सूर्यकुमार, ईशान, सैमसन, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी । टी20 क्रिकेट का अपना फॉर्म वनडे में नहीं दोहरा सके सूर्यकुमार चोटिल श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर के लिये दावा कर सकते हैं।

End of Feed