रणजी ट्रॉफी: दूसरे दौर में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर रहेंगी नजरें, जानिए किसकी किससे होगी भिड़ंत

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन का दूसरा राउंड रविवार को शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों की नजर पंजाब और छत्तीसगढ़ के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर टिकी रहेंगी क्योंकि इसमें टेस्ट कप्तान शुभमन गिल खेलते नजर आएंगे।

मुल्लांपुर: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा।

Shubman Gill

शुभमन गिल

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं गिल

गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 334 रन बनाए। गिल ने दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए और इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है।

End of Feed