क्रिस मॉरिस ने की एसए20 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार SA20 के चौथे सीजन के लिए होने वाली नीलामी में किस खिलाड़ी पर सबसे मोटी बोली लग सकती है।

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका लीग (एसए20) के चौथे संस्करण के लिए 9 सितंबर को नीलामी होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने उम्मीद जताई है कि नीलामी में एडन मार्करम सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं। सुपरस्पोर्ट से बात करते हुए क्रिस मॉरिस ने कहा,'मेरा अनुमान है कि इस नीलामी में एडेन मार्करम सबसे ज्यादा कीमत वाले खिलाड़ी होंगे। निश्चित रूप से उन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जके पर भी बड़ी बोली लग सकती है।'

South Africa Cricket team

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम(फोटो क्रेडिट Proteas Men X)

मॉरिस ने कहा कि अगर कोई टीम मार्कराम को नहीं खरीद पाती है, तो वे ब्रेविस को चुन सकते हैं। ब्रेविस कई टीमों के लिए मुख्य लक्ष्य हो सकते हैं। एडन मार्करम अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या फिर लीग क्रिकेट, उनका बल्ला रन उगल रहा है। इस वजह से साउथ अफ्रीका लीग में उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें हैं।

End of Feed