T20 World Cup: ऐसे किंग का मैं क्या करूं, बाबर आजम पर भड़के उनके ही टीम के खिलाड़ी

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की। अहमद शहजाद ने बाबर आजम की खुलकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे किंग का मैं क्या करूं?

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है। लगातार दो मुकाबला हार चुकी पाकिस्तान की टीम के सामने अब लीग स्टेज से ही बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिली थी तो भारत के खिलाफ उसे 6 रन से मुकाबला गंवाया था। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद ने उन पर निशाना साधा है।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

बाबर आजम (साभार-PCB)

पाकिस्तान के ARY न्यूज पर एक चर्चा के दौरान अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा 'आप खुद को वर्ल्ड का बेस्ट प्लेयर कहते हैं तो मुझे बताओ कि 14,00 रन आपके टीम के हारने पर आए हैं। आप किस तरह के किंग नंबर वन हैं जिसके 1400 रन हैं और वह रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। वह जब भी स्कोर करते हैं टीम हारती है। उन्होंने पाकिस्तान टीम के माइनर अचीवमेंट को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने का भी आरोप लगाया।

End of Feed