क्रिकेट

AFG vs OMN Match Live Streaming: अफगानिस्तान और ओमान का मुकाबला आज, जानिए कब और कहां खेला जाएगा यह मैच

T20 World Cup, Afghanistan vs Oman Match Live Streaming when and where to watch (Khaa dekhee Afghanistan vs Oman t20 world cup match): टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में अफगानिस्तान का सामना ओमान से होगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मैच खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

T20 World Cup, Afghanistan vs Oman Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्म अप मुकाबले में बुधवार (29 मई 2024) को अफगानिस्तान और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval, Trinidad) में खेला जाएगा। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम, जबकि आकिब इलियास की कप्तानी में ओमान की टीम उतरेगी। दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें अफगानिस्तान का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को पांच मुकाबले में जीत मिली है, जबकि ओमान की टीम को एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमें 20 जनवरी 2017 के बाद पहली बार टी20 मुकाबला खेलने उतरेंगी।

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (Afghanistan vs Oman Match Date)

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला 29 मई 2024 यानी बुधवार को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Afghanistan vs Oman Match Time)

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला रात 10.30 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Afghanistan vs Oman Match Venue)

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Afghanistan vs Oman Match Live Telecast)

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Afghanistan vs Oman Match Live Streaming)

अफगानिस्तान और ओमान के बीच वॉर्म अप को आप स्ट्रीमिंग नहीं देख सकते हैं। हालांकि, मैच का ताजा अपडेट टी20 वर्ल्ड कप की संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

ओमान टीम का स्क्वॉड (Oman Squads)

आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद, खालिद कैल।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article