Afghanistan vs Netherlands, AFG vs NED ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: विश्व कप 2023 के 34वें मुकाबले मेंअफगानिस्तान और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत होने जा रही है। अफगानिस्तान और नीदरलैंड दोनों ने ही इस बार विश्व कप में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान की टीम 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। वहीं नीदरलैंड की टीम 7 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ आठवें स्थान पर।
अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। अगर वो अपने बाती बचे तीन मैच जीत लेती है तो वो सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। वहीं नीदरलैंड की टीम अपने बाकी बचे तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी पेश कर सकती है। ऐसे में दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले को हलके में नहीं लेंगी और अपनी सबसे मजबूत एकादश के साथ मैदान में जीत के इरादे से उतरेंगी।
अफगानिस्तान की टीम कर सकती है एक बदलाव
अफगानिस्तान की टीम के विकेटकीपर इकराम अलीखिल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इनकी हाथ की उंगली में चोट लगी थी। बावजूद इसके वो नीदरलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान के कोच जॉनथन ट्रॉट ने की। अफगानिस्तान की टीम अगर लखनऊ में एक अतिरिक्त स्पिनर को जोड़ना चाहेगी तो नूर अहमद को नवीन उल हक की जगह मौका मिल सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में अफगानिस्तान चार स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी थी जिसमें नूर अहमद 49 रन पर तीन विकेट झटके थे। नीदरलैंड की टीम अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं करेगी।
