अफगानिस्‍तान बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द, ग्रुप-1 की प्‍वाइंट्स टेबल में हुआ दिलचस्‍प बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:19 PM IST

Afghanistan vs Ireland match washed out: अफगानिस्‍तान और आयरलैंड के बीच ग्रुप-1 के सुपर-12 राउंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हो सका। इस जीत का फायदा आयरलैंड को मिला, जो ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। जानिए अफगानिस्‍तान की टीम अपने ग्रुप में कौन से स्‍थान पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्‍तान और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण हुआ रद्द
  • आयरलैंड की टीम इस मैच के बाद अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है
  • अफगानिस्‍तान का दूसरा मैच बार‍िश की भेंट चढ़ गया

मेलबर्न: अफगानिस्‍तान (Afghanistan Cricket team) और आयरलैंड (Ireland Cricket team) के बीच शुक्रवार को टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के सुपर-12 राउंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इस मुकाबले का टॉस तक नहीं हुआ। अफगानिस्‍तान और आयरलैंड दोनों को इस मैच के रद्द होने से एक-एक अंक मिला। आयरलैंड को इसका अच्‍छा फायदा मिला, जो तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। एंडी बालबिर्नी के नेतृत्‍व वाली आयरलैंड के तीन मैचों में तीन अंक हो गए हैं। वहीं मोहम्‍मद नबी के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान का दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।

अफगानिस्‍तान और आयरलैंड के बीच मैच रद्द

इससे पहले अफगानिस्‍तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। अफगानिस्‍तान की टीम इस समय अपने ग्रुप में आखिरी स्‍थान पर है। अफगानिस्‍तान के दो मैच रद्द हुए, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ। इसके कारण अफगानिस्‍तान के 3 मैचों में दो अंक हैं। इसी के साथ अफगानिस्‍तान का मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। अफगानिस्‍तान को अपने अगले दो मैच श्रीलंका और गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलने है। बता दें कि न्‍यूजीलैंड की टीम इस समय ग्रुप-1 में शीर्ष पर काबिज है।

End of Feed