AFG vs PNG Highlights: अफगानिस्तान ने पीएनजी को रौंदा, शीर्ष पर रहकर सुपर-8 में पहुंचा, न्यूजीलैंड बाहर

AFG vs PNG Highlights: अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप-सी के मुकाबले में अफगानिस्तानी टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान पर रहते हुए दूसरे नंबर पर मौजूद वेस्टइंडीज के साथ सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को शिकस्त दी
  • सुपर-8 राउंड में अफगानिस्तान की एंट्री

T20 World Cup 2024, AFG vs PNG Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में आज अफगानिस्तान ने तारुबा में खेले गए ग्रुप-सी के मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से रौंदते हुए सुपर-8 राउंड में जगह पक्की कर ली है। अफगानिस्तान ने इस बेहतरीन जीत के जरिए ग्रुप-सी में 6 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ वेस्टइंडीज को दूसरे नंबर पर खिसकाते हुए सुपर-8 राउंड में जगह पक्की की। इस ग्रुप से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज सुपर-8 में जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।

T20 World Cup 2024, AFG vs PNG Match Highlights

अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को हराया (AP)

अफगानिस्तान और पीएनजी के बीच खेले गए मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी 19.5 ओवर में उनकी पूरी टीम 95 रन के अंदर ऑल-आउट हो गई। इस दौरान पूरी टीम से सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारुकी स्टार गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए और वो बाद में मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। उनके अलावा नवीन उल हक ने 2 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद ने 1 विकेट लिया।

End of Feed