AFG vs PAK Highlights: अफगानिस्तान ने लिया हार का बदला, पाकिस्तान को 18 रनों से दी मात
पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान हाईलाइट्स: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के चौथे मैच में रनों से जीत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं मैच की हाईलाइट्स
PAK vs AFG Highlights: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के चौथे मैच में 18 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच का आयोजन यूएई के शारजाह स्टेडियम में किया गया था। ये अफगानिस्तान पाकिस्तान और दुबई के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का चौथा मैच था। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दमदार शुरुआत की। टीम की तरफ से दूसरे विकेट के लिए सदीकुल्लाह अटल और जादरान ने दमदार साझेदारी की हालांकि उनके विकेट के बाद पारी फिसल गई लेकिन फिर भी टीम 169 रन बनाने में कामयाब रही। इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में वे लगातार विकेट गंवाते हुए और 18 रनों से हार गए।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (डब्ल्यू), फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
एशिया कप 2025 से पहले यूएई में आयोजित हो रही तीन देशों की इस टी20 ट्राई सीरीज में आज होने वाले पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच से पहले आपको बताते हैं कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों टीमों के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं। अफगानिस्तान और पाक टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 8 मैच हो चुके हैं, इनमें पाकिस्तान ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल है। वहीं, अफगानिस्तान ने अब तक 3 मुकाबलों में पाकिस्तान को मात देने में सफलता दर्ज की है। आज होने वाला मैच न्यूट्रल वेन्यू (UAE) में खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले सभी मैच यूएई में ही हुए हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs AFG Squads)
अफगानिस्तान की टीमः राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई और करीम जनत।
पाकिस्तान की टीमः सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फहीम अशरफ, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद।
