क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs PBKS: पंजाब के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक रहे मैच के हीरो, जानिए किनको दिया शानदार बल्लेबाजी का श्रेय

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 19, 2024, 08:56 PM IST

IPL 2024, SRH vs PBKS, Abhishek Sharma Statement: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम 17 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। टीम का यह मौजूदा सीजन में 14 मैचों में 8वीं जीत है।

Image

टीम के साथी खिलाड़ी के साथ अभिषेक शर्मा। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स।
  • हैदराबाद ने पंजाब को 4 विकेट से हराया।
  • अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

IPL 2024, SRH vs PBKS, Abhishek Sharma Statement: हैदराबाद के होम ग्राउंड पर एक रोमांचक मुकाबला और देखने को मिला। आईपीएल के 69वें मुकाबले में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार भी जमकर गरजा। उन्होंने 21 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 235.71 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ 5 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए और मेजबान टीम को 215 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।

जीत के बाद क्या बोले अभिषेक?

पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैंने सोचा कि मेरे दिन अच्छे जा रहे हैं तो मैं अपनी टीम को जीत दिलाऊं। आज मैंने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह मेरा इस सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक रहा है। लेकिन मैंने पहले भी कहा कि मैंने इस सीजन के लिए कड़ी मेहनत की है। सीजन को ध्यान में रखते हुए मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिट कर रहा था। उसी आत्मविश्वास को लेकर मैं यहां तक आया हूं। आगे उन्होंने कहा कि ब्रायन लारा के साथ काम करके मजा आया। वह अभी मेरे कोच है और मैं अभी भी उनके संपर्क में हूं।

क्लासेन का फिर दिखा क्लास

पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए हेनरिक क्लासेन का एक बार फिर क्लास दिखा। उन्होंने 161.53 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इस पारी की बदौलत वे टीम के जीत के करीब ले गए, लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी और नीतीश रेड्डी का बल्ला जमकर चला।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article