Abhishek Sharma Record: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल मे इतिहास रच दिया। पंजाब के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की ओर से अभिषेक और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लेकिन इस दौरान अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपने 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने 11 गेंद पर 16 रन की पारी खेली। अब अभिषेक के नाम 52 मैच की 50 पारी में 1,059 रन हो गए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 75 रन है।
अभिषेक शर्मा (साभार-IPL)
हैदराबाद के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 में आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 23वें मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया।
साल 2024 में शानदार फॉर्म में अभिषेक
आईपीएल 2024 में अभिषेक एक अलग ही रंग में नजर आए हैं। उन्होंने इस सीजन 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 5 मैच में उन्होंने अब तक लगभग 35 की औसत से 177 रन बना लिए हैं। अभिषेक ने इस दौरान एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था और हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
