नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका (South Africa Cricket team) के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला भारत (India Cricket team) और पाकिस्तान (Pakistan Cricket team) के बीच खेला जाए। पता हो कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को इंग्लैंड व न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में टक्कर मिलेगी। जहां भारत और न्यूजीलैंड अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही, वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।
पाकिस्तान तो बेहद नाटकीय अंदाज में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जिससे पाकिस्तान के टॉप-4 में पहुंचने के मौके बने। पाकिस्तान ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
एबी डिविलियर्स ने सोमवार को ट्वीट किया, 'अनुमान वाला फाइनल। अब तक 70 प्रतिशत लोगों ने हां में वोट किया। मगर मुझे विश्वास है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड इस बारे में कुछ कहना चाहेंगे। दोनों ही टीमों के पास शानदार खिलाड़ी हैं और टीम अच्छे फॉर्म में हैं। दो शानदार सेमीफाइनल मुकाबले होने हैं। मेरा वोट भारत-पाकिस्तान फाइनल को जाता है, जो कि बेहद रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।'
Fantasy final indeed! So far 70% have voted Yes, but I’m sure NZ and ENG will have something to say about that. Bot… t.co/SOBlsDbEAR
— ANI (@ANI) Nov 7, 2022
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को सिडनी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें एडिलेड में दूसरे सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगी। इस दोनों मैचों की विजेता टीम की टक्कर 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले फाइनल में होगी।
