क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kaha hoga, MI Vs RCB: मुंबई वर्सेज बेंगलुरु आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा

MI Vs RCB Aaj ka IPL Match kaha hoga, मुंबई वर्सेज बेंगलुरु आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारकर आ रही है। मैच का आयोजन मुंबई के होमग्राउंड में होने वाला है।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- bcci/ipl)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का बड़ा मुकाबला आज
  • मुंबई और बैंगलोर की टीमों के बीच टक्कर
  • विराट कोहली-रोहित शर्मा होंगे आमने-सामने

MI Vs RCB Aaj ka IPL Match kaha Hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है और हर रोज अलग-अलग मैदानों पर रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार (11 अप्रेल 2024) को मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाली है। मैच का आयोजन मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में किया जाने वाला है।

RCB Vs MI Live Score: Watch Online Updates Here

आईपीएल 2024 में अभी तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। एक तरफ जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 में से केवल एक मैच में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम तो 5 में से केवल एक ही मुकबला जीत पाई है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है।

वानखेड़े में गेंदबाज-बल्लेबाज के बीच कांटे की टक्कर

मुंबई इंडियंस की होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में अब तक आईपीएल 2024 में कुल 2 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से एक में मुंबई को जीत मिली है वहीं एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों को भी मदद मिलती नजर आ रही है। पहले मैच में जहां मुंबई इंडियंस केवल 125 रन बना पाई थी और तेज गेंदबाजों को शानदार स्विंग मिल रही थी। वही दूसरा मैच हाई स्कोरिंग हुआ था और दोनों ही टीमों ने 200 से ज्यादा रन बना लिए थे। ऐसे में यहां पर गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों की भी परीक्षा होगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (RR vs GT Squad)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article