कपिल देव की टीम को भी मिले ईनाम, 1983 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने बीसीसीआई से की मांग

BCCI Cash Prize: 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने बीसीसीआई ने ईनाम की मांग की है। नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने कहा कि उस टीम के ज्यादातर सदस्य के पास काम नहीं है। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें पुरस्कार राशि दे सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1983 वर्ल्ड कप विनर की बीसीसीआई से मांग
  • कपिल देव की टीम को भी मिले ईनाम
  • उस टीम के ज्यादातर सदस्यों के पास नहीं है काम

BCCI Cash Prize: हाल ही में बीसीसीआई ने टी-20 विश्व कप विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी है। लेकिन अब दो इस पर 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य की एक प्रतिक्रिया सामने आई है। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बीसीसीआई से कपिल देव की अगुवाई वाली टीम के लिए भी नकद पुरस्कार की घोषणा करने की मांग की है जिसने 1983 में देश को गौरवान्वित किया।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम (BCCI, IANS)

कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 विश्व कप के फाइनल में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था। 60 ओवर में 183 रन बनाने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने तीन-तीन विकेट चटकाए और मजबूत वेस्टइंडीज को 140 रन पर समेट दिया। इस जीत ने न केवल भारत को चैंपियन बनाया बल्कि विश्व क्रिकेट में उसके आगमन की घोषणा भी की।

End of Feed