विनेश फोगाट को दिए गए कारण बताओ नोटिस पर अदालत का आदेश, कहा- भारतीय कुश्ती महासंघ दो हफ्ते में करे फैसला

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से कहा कि वह महिला पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर दिए गए कारण बताओ नोटिस पर दो हफ्ते में फैसला करे। फोगाट की तरफ से वरिष्ठ वकील ने जोर देकर कहा कि याचिका में चयन संबंधी नीति से जुड़े ’बड़े मुद्दे’ उठाए गए हैं, लेकिन अदालत ने कहा कि एथलीट को इसके लिए नई याचिका दायर करनी होगी।

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से कहा कि वह महिला पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर दिए गए कारण बताओ नोटिस पर दो हफ्ते में फैसला करे। न्यायूमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने फोगाट की उस याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी, जिसमें कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ भारतीय कुश्ती महासंघ की चयन संबंधी नीति और परिपत्र को चुनौती दी गई थी।

Vinesh Phogat Case

विनेश फोगाट केस पर अदालत का बड़ा आदेश। फाइल फोटो

यह कार्यवाही तब बंद की गई, जब कुश्ती महासंघ के वकील ने कहा कि एशियाई खेलों के चयन संबंधी में शामिल होने से जुड़ी उनकी शिकायत अब बेमानी हो गई है। याचिका का निपटारा करते हुए न्यायाधीश ने आदेश दिया, दो हफ्ते के अंदर नौ मई के कारण बताओ नोटिस पर फैसला करें और याचिकाकर्ता तथा अदालत को इसकी जानकारी दें।’ भारतीय कुश्ती महासंघ के वकील ने कहा कि नोटिस पर फैसला लेने से पहले फोगाट को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।

End of Feed