Commonwealth Games 2026: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज, जानिए भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस बार के इवेंट में क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में भारत के 124 एथलीट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मुख्य खेल हैं और इसमें कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इस बार के इवेंट में क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे कई बड़े खेलों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में भारत के 124 एथलीट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। खेलों के कम होने से भारत के पदकों की संख्या कम हो सकती है। नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाई जैसे स्टार एथलीट्स से पदक की उम्मीद होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मुख्य खेल हैं और इसमें कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे।

CWG 2026 To Begin Today

आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज (X)

ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा होंगे। मेंस भाला फेंक का फाइनल 1 अगस्त को खेला जाएगा, जहां नीरज चोपड़ा की नजरें एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने पर होंगी। वहीं, 26 जुलाई से 30 जुलाई तक होने वाली वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारत की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल होंगी।

End of Feed