Chess Olympiad 2024: भारत ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड में पहली बार जीता गोल्ड

भारत ने हंगरी में चल रहे 45वें चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की जीत के हीरो डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पुरुष टीम ने हंगरी में टल रहे चेस ओलंपियाड में इतिहास रचा
  • भारत ने चेस ओलंपियाड में जीता पहली बार गोल्ड
  • डी गुकेश और अर्जुन एरिगैसी की स्वर्णिम जीत में रही अहम भूमिका

बुडापेस्ट: भारत ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे चेस ओलंपियाड में ओपन सेक्शन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने स्लोवेनिया के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। यह भारतीय शतरंज इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में डी गुकेश (D Gukesh) और अर्जुन एरिगैसी(Arjun Erigaisi) की भूमिका अहम रही जिन्होंने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करके भारत को टॉप पर पहुंचा दिया।

Indian Team Chess Olympiad 2024

चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम

गुकेश ने रखी भारत की गोल्ड जीत की नींव

18 वर्षीय डी गुकेश ने टूर्नामेंट के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक रूस के व्लादिमीर फेडोसेव को हराकर भारत की सफलता में सबसे अहम भूमिका निभाई। उनकी जीत ने टूर्नामेंट में भारतीय प्रभुत्व की नींव रखी। वहीं अर्जुन ने जॉन सुबलेज को मात देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्लोवेनिया के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत की पकड़ को मजबूत कर दिया।

End of Feed