नेशनल लेवल के प्लेयर्स के लिए खुशखबरी, केंद्र ने खेल कोटे में भर्ती नियमों में किए बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2024, 12:56 PM IST

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर की कई खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स कोटे की नौकरी के भर्ती और पदोन्नति नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों की भर्ती और पदोन्नति पर अपने मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है ताकि इनमें उन प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया जा सके जो हाल के समय में महत्वपूर्ण बन गई हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने तीन अक्टूबर, 2013 को भारत सरकार में खिलाड़ियों के लिए भर्ती और पदोन्नति तथा अन्य प्रोत्साहनों के संबंध में निर्देश जारी किए थे।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के स्टार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लिया निर्णय

डीओपीटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार,'खेल विभाग से परामर्श के बाद अधिक स्पष्टता लाने, हाल के समय में महत्व हासिल करने वाली प्रतियोगिताओं को इसमें शामिल करने और इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए इन दिशानिर्देशों की समीक्षा की गई।'

End of Feed