Wimbledon 2024 Final: अल्कारेज का खिताबी मुकाबले में इस धाकड़ खिलाड़ी से होगा सामना, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2024, 02:30 PM IST

Wimbledon 2024 Final: विंबलड़न 2024 का रोमांच अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। पुरुष कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में अनुभवी बनाम यंग टैलेंट का रोमांच होने वाला है। इस मुकाबले में नोवाक जोकोविच का सामना युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज से होगा। वहीं, महिला कैटेगरी के खिताबी मुकाबले में इटली की जैसमीन पाओलिनी का सामना इस देश की खिलाड़ी से होगा।

Wimbledon 2024 Final: स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर विम्बलडन फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा। अपना 21वां जन्मदिन मनाने से कुछ महीने दूर अल्काराज अगर जीत जाते हैं तो उनका लगातार दूसरा विम्बलडन और चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब होगा। उन्होंने मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा,‘लग रहा है कि अब मैं नया नहीं हूं । मुझे पता है कि फाइनल में कैसा लगता है । मैं पहले भी खेल चुका हूं और उसी प्रदर्शन को दोहराऊंगा।’

Wimbledon 2024

कार्लोस अल्कारेज और नोवाक जोकोविच। (फोटो- Wimbledon Twitter)

पिछली बार भी फाइनल में उनका सामना जोकोविच से ही था । जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती को 6-4, 7-6, 6 -4 से हराया। जोकोविच के 2014 और 2015 में रोजर फेडरर को हराने के बाद से पहली बार लगातार दो फाइनल समान प्रतिद्वंद्वियों के बीच होगा। जोकोविच इस सत्र में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके हैं । जून में उन्होंने दाहिने घुटने का आपरेशन भी कराया । उन्हें यहां क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला था जब उनके प्रतिद्वंद्वी एलेक्स डि मिनौर ने कूल्हे की चोट के कारण नाम वापिस ले लिया।

End of Feed