EXPLAINER: फीफा वर्ल्ड कप से पहले मैदान पर बेहोश हुए डेनमार्क के एरिक्सन, जानिए क्या दिल में पेसमेकर लगाकर खेल सकता है खिलाड़ी?

Christian Eriksen Health Controversy: फीफा विश्व कप 2026 से पहले एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है और इसकी वजह बने हैं डेनमार्क के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियन एरिक्सन, जो अभ्यास मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरकर कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। हर जगह खलबली मच गई। उनको पहले भी कार्डिएक अरेस्ट आ चुका है और वो अब हार्ट में पेसमेकर लगाकर खेलते हैं। क्या ये नियमों में है और क्या है सही है, सब जानेंगे यहां।

Christian Eriksen: फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले एक चौंकाने वाली घटना हुई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन यूक्रेन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के 65वें मिनट में सीने पर हाथ रखकर मैदान पर गिर पड़े। यह घटना 2021 में यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान एरिक्सन के दिल का दौरा पड़ने के बाद मैदान पर बेहोश होने की घटना की याद दिलाती है और सभी को चिंतित कर दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड और टॉटनहम के पूर्व खिलाड़ी को इससे पहले जून 2021 में कोपेनहेगन में फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 मैच के दौरान भी दिल का दौरा पड़ा था।

Christian Eriksen Collapsed During FIFA World Cup Warm Up Game Against Ukraine

क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर गिरने व बेहोश होने के बाद मची खलबली

मैच के फुटेज में एरिक्सन मैदान पर लेटे हुए दिखाई दे रहे थे, उनके चारों ओर चिंतित खिलाड़ी थे और यूक्रेन के स्टाफ ने मेडिकल टीम को मैदान पर आने के लिए बुलाया। 10 मिनट बाद, डेनिश फेडरेशन ने एक बयान जारी कर राहत भरी जानकारी दी कि एरिक्सन होश में हैं और उनकी हालत ठीक है।

End of Feed