मनीषा रामदास ने देश को नाम किया रोशन, BWF ने चुना साल की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2022, 02:30 PM IST

BWF Best para badminton player of the year: भारत की युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास को मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चुना गया। बीडब्ल्यूएफ ने सोमवार को 17 वर्षीय मनीषा को विजेता घोषित किया है।

युवा भारतीय खिलाड़ी मनीषा रामदास को मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चुना गया। बीडब्ल्यूएफ ने सोमवार को 17 वर्षीय मनीषा को विजेता घोषित किया। मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप के एसयू5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2022 में कुल मिलाकर 11 स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीते।

manisha_ramadass

मनीषा रामदास (SAI)

इस वर्ग में अन्य दावेदारों में भारत की नित्या श्री सुमति और मानसी जोशी, सेरिना सातोमी, गिउलियाना पोवेदा फ्लोरेंस और पिलार जौरगुई शामिल थीं। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और थॉमस कप विजेता एचएस प्रणय हालांकि बीडब्ल्यूएफ पुरस्कारों की दौड़ में पिछड़ गए।

End of Feed