कोलकाता पहुंचे ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो, दुर्गा पूजा त्योहार में बिखेरी चमक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2023, 07:49 PM IST

Ronaldinho in Kolkata: ब्राजील के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने सोमवार को फुटबॉल की दीवानगी के लिए मशहूर इस शहर में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के कुछ पंडालों का उद्घाटन करने के साथ बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

ब्राजील के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने सोमवार को फुटबॉल की दीवानगी के लिए मशहूर इस शहर में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के कुछ पंडालों का उद्घाटन करने के साथ बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

Ronaldinho in Kolkata for Durga Pooja

रोनाल्डिन्हो

दुर्गा पूजा के पंडालों का उद्घाटन आम तौर पर त्योहार के छठे दिन होता है लेकिन दो दिन के दौरे पर यहां आये रोनाल्डिन्हो की मौजूदगी में यह काम दूसरे दिन ही हो गया। रोनाल्डिन्हो इस दौरान जहां भी गये वहां प्रशंसकों ने बार्सिलोना और एसी मिलान के इस स्टार खिलाड़ी का स्वागत ‘रोनाल्डिन्हो-रोनाल्डिन्हो , ब्राजील-ब्राजील’ के नारों से किया।

End of Feed