स्पोर्ट्स

पेरिस में बॉक्सरों के खराब कैंपेन के बाद नए कोच की तैयारी में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया

पेरिस ओलंपिक में भारतीय बॉक्सिंग दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। मेडल की बड़ी दावेदार लवलीना बोरगोहेन से लेकर निखत जरीन तक कोई भी पोडियम फिनिश नहीं कर पाए। ऐसे में बॉक्सिंग फेडरेशन नए कोच की योजना बना रहा है।

Image

भारतीय बॉक्सिंग दल (साभार-BFI)

पेरिस ओलंपिक में निराशाजनक अभियान के बाद भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने मंगलवार को नये विदेशी कोच के लिए आवेदन मंगाये हैं।

पेरिस ओलंपिक में देश का कोई भी मुक्केबाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और कोई भी पदक नहीं जीत सका जिसमें मौजूदा विश्व चैम्पियन निखत जरीन और लवलीना बोरगेहेन शामिल थीं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक पदक लवलीना की बदौलत जीता था।

महासंघ के विज्ञापन के अनुसार, ‘‘भारतीय मुक्केबाजी महासंघ आगामी चार साल के लिए अपनी एलीट राष्ट्रीय टीम के लिए विदेशी मुक्केबाजी कोच नियुक्त करना चाहता है। ’’ इसके अनुसार, ‘‘भारत का मुख्य लक्ष्य आगामी ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य बड़े टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नतीजे हासिल करने का होगा। ’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article