भारत के फीफा आसियान कप से हटने के फैसले पर बाइचुंग भूटिया ने एआईएफएफ को लिया आड़े हाथ

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने फीफा आसियान कप से हटने के फैसले पर एआईएफएफ को आड़े हाथ लिया है। भारतीय फुटबॉल महासंघ ने ब्राजील के खिलाफ 3 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैत्री मैच को प्राथमिकता देते हुए ये फैसला किया है।

कोलकाता: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भूटिया ने फीफा आसियान कप के पहले टूर्नामेंट से हटकर ब्राजील के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैत्री मैच को प्राथमिकता देने के अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब देश का क्लब फुटबॉल आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब इस बड़े मुकाबले पर कथित तौर पर 50 से 70 करोड़ रुपये खर्च करना समझ से परे है।

Bhaichung Bhutia

बाइचुंग भूटिया (फोटो क्रेडिट AI Generated)

भारत-ब्राजील मैच को बताया गलत प्राथमिकता

भारत तीन अक्टूबर को कोलकाता में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा। एआईएफएफ ने कार्यक्रम में टकराव के कारण फीफा आसियान कप में हिस्सा लेने के बजाय इस आमंत्रण मैच को चुना है। पीटीआई के साथ विशेष बातचीत में भूटिया ने कहा कि उन्हें ब्राजील के भारत आकर 'मुफ्त में मैत्री मैच' खेलने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसे समय में जब क्लब अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं तब मैच पर करोड़ों रुपये खर्च करना 'गलत प्राथमिकता' है। अगर ब्राजील मुफ्त में मैत्री मैच खेलने भारत आ रहा होता तो मुझे कोई समस्या नहीं होती। लेकिन इस समय ब्राजील को भारत आकर मैत्री मैच खेलने के लिए 50-70 करोड़ रुपये देना सही नहीं है। समय पूरी तरह गलत है।'

End of Feed