माराडोना या मेसी में कौन है अर्जेंटीना का बेहतर खिलाड़ी, बाइचुंग भूटिया ने बताया नाम

Bhaichung Bhutia on Lionel Messi: माराडोना ने 1986 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था लेकिन उनकी टीम 1990 में फाइनल में जर्मनी से हार गई थी। मेसी अपना छठा विश्व कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) खेल रहे हैं और अब तक 33 मैचों में 21 गोल कर चुके हैं।

Bhaichung Bhutia on Lionel Messi: भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया फीफा विश्व कप में प्रदर्शन के मामले में डिएगो माराडोना को लियोनेल मेसी से बेहतर मानते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर अर्जेंटीना रविवार को खिताब जीतता है तो उसका मौजूदा कप्तान 1986 के टूर्नामेंट में अपनी टीम को विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान की बराबरी पर पहुंच जाएंगे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना स्पेन से होगा। मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने 2022 में विश्व कप जीता था।

Messi or Maradona

मेसी और माराडोना (फोटो साभार- FIFA)

माराडोना ने अर्जेंटीना को 1986 में बनाया था चैंपियन

माराडोना ने 1986 में अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था लेकिन उनकी टीम 1990 में फाइनल में जर्मनी से हार गई थी। भूटिया का मानना है कि माराडोना ने अकेले दम पर अर्जेंटीना को 1986 का विश्व चैंपियन बनाने का कारनामा किया था जिससे वह मेसी से ऊपर हैं। भूटिया ने पीटीआई से कहा, "इन दोनों के बीच तुलना करना मुश्किल है। लेकिन माराडोना ने अकेले दम पर 1986 का विश्व कप जीता था। विश्व कप के इतिहास में किसी भी अन्य खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया है।"

End of Feed