भारत के आयुष वर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता शॉटपुट का गोल्ड मेडल

Ayush Verma Wins Gold Medal In Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स में बुधवार को भी भारत की शानदार शुरुआत रही है। आर्चरी में सिल्वर और ब्रॉन्ज के बाद शॉटपुट f53 इवेंट में भारत के आय़ुष वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है।

Asian Para Games 2026: भारत के आयुष वर्मा ने बुधवार को यहाँ एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जो उनका दूसरा पदक है। आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर की थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। ईरान के अलीरेज़ा हेमामी 8.09 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कज़ाखस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कालियेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Ayush Verma Wins Gold Medal In Asian Para Games Shot Put Event

आयुष वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल (X)

मंगलवार को, आयुष ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) F53/F54 इवेंट में कांस्य पदक जीता था। F53 उन एथलीटों के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की हलचल काफी हद तक प्रभावित होती है, जबकि हाथों की पकड़ (ग्रिप) पर कम असर पड़ता है। वे बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं और अपनी छाती, ऊपरी पीठ और कंधों का इस्तेमाल करके ताकत (इनर्शिया) पैदा करते हैं।

End of Feed