Asian Wrestling Championship 2023: 17 साल के अमन सहरावत ने रचा इतिहास, बने एशियाई कुश्ती चैंपियन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2023, 09:25 PM IST

भारत के 17 साल के अमन सहरावत ने अस्ताना में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किग्रा भारवर्ग में फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक जीत लिया है।

अस्ताना: अमन सहरावत ने सीनियर स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को 57 किग्रा भारवर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समानबेकोव को हराकर भारत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सहरावत ने फाइनल में समानबेकोव को 9-4 से शिकस्त दी।

Aman-Sehrawat

अमन सेहरावत( साभार SAI Media)

अमन ने जीता साल में दूसरा पदक

दिल्ली के प्रतिष्ठित छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में जापान के रिकुतो अराई को 7-1 से हराने के बाद सेमीफाइनल में चीन के वानहाओ झू को 7-4 से शिकस्त दी। पिछले साल अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले सहरावत ने 2023 सत्र में दूसरा पोडियम स्थान हासिल किया। उन्होंने फरवरी में जागरेब ओपन में भी कांस्य पदक जीता था। दो अन्य भारतीय पहलवान भी गुरुवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे।

End of Feed