Asian Para Games 2026: दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 दौड़ जीता स्वर्ण, मोर्सिगनाकथ को मिला रजत

भारत के दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता साथ ही हमवतन मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ सपर्धा का रजत पदक अपने नाम करने में सफल रहे।

नागोया: भारत के दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के ही मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ को रजत पदक मिला। टी46 खिलाड़ी गावित ने 10 . 69 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण हासिल किया। वहीं टी47 खिलाड़ी मोर्सिंगनाकथ ने 10.72 सेकंड का समय निकाला। चीन के कांगजुन शि (टी46) ने 10.80 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Dilip Gavit

दिलीप गावित (फाइल फोटो ANI)

दो या अधिक वर्गों के खिलाड़ियों को किसी स्पर्धा में एक साथ उतारा जा सकता है ताकि पर्याप्त प्रतिभागी रहें। टी46 और टी47 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के ऊपरी हिस्से के एक तरफ कोई कमी होती है जिसके कारण संतुलन और तालमेल में कम से मध्यम स्तर की असंतुलित चुनौतियां आती हैं। दोनों श्रेणियों में अंतर यही होता है कि विकार कितना गंभीर है और कहां पर है। टी46 उन खिलाड़ियों के लिये है जिन्हें कंधे या कोहनी में एक या दोनों तरफ गंभीर शारीरिक अक्षमता होती है जो लगभग कोहनी के ऊपर से हाथ कट जाने (एम्प्यूटेशन) के बराबर है जबकि टी47 उनके लिये है जिन्हें कलाई या कोहनी के नीचे कम गंभीर शारीरिक अक्षमता होती है जो लगभग कोहनी के नीचे से हाथ कट जाने (एम्प्यूटेशन) के बराबर है।

End of Feed