Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी

Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से जापान के आइची नागोया मे होने जा रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी गई है। इस बार भारत की ओर से 275 सदस्यीय दल को मंजूरी मिली है।

Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को खेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिल गई है। इस बार 18 अलग-अलग खेलों में एशियन पैरा गेम्स में 2400-2700 एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस बार 880 से 950 सपोर्ट स्टाफ होंगे। भारतीय दल की बात करें तो इस दल में कुल 166 एथलीट (111 पुरुष और 55 महिलाएं), 94 टीम अधिकारी/सहायक कर्मचारी और 15 दल के कर्मचारी शामिल हैं। इ

Aichi-Nagoya 2026 Asian Para Games

एशियन पैरा गेम्स 2026 (साभार-x)

10 अलग-अलग खेलों में लेंगे हिस्सा

भारतीय पैरा दल आइची नागोया में 10 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी इस बार ब्लाइंड फुटबॉल, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, साइक्लिंग, जुडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग स्वीमिंग और टेबल टेनिस जैसे खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

End of Feed