Asian Games 2023, TT: एशियन गेम्स टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों का विजयी आगाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2023, 08:35 PM IST

Asian Games 2023, Table Tennis: चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में शुक्रवार को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और जीत से आगाज किया। एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की जिसमें पुरुष और महिला टीम ने अपने अपने ग्रुप मैच जीत लिये। पुरुष टीम ने यमन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की और फिर ग्रुप एफ के अपने दूसरे मैच में सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया।

Asian Games 2023: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की जिसमें पुरुष और महिला टीम ने अपने अपने ग्रुप मैच जीत लिये। पुरुष टीम ने यमन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की और फिर ग्रुप एफ के अपने दूसरे मैच में सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया। एशियाड के अपने पहले मुकाबले में अनुभवी शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई को सीधे गेम में जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

Asian Games 2023 Table Tennis

एशियन गेम्स टेबल टेनिस में भारत की विजयी आगाज (SAI Media)

साथियान ने अली उमर अहमद को 14 मिनट में 11-3, 11-2, 11-6 से हराकर शानदार शुरुआत की। एशियाई खेलों में आखिरी बार खेल रहे 41 वर्षीय शरथ ने इसके बाद इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को 11-3, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हरमीत ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया।

End of Feed