Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम का जोरदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2023, 04:43 PM IST

Asian Games 2023, India W vs Singapore W Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तरह एशियन गेम्स 2023 में दमदार आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को पहले मैच में 13-0 से करारी शिकस्त देकर एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत की है।

Asian Games 2023, Women's Hockey: युवा स्ट्राइकर संगीता कुमारी की हैट्रिक समेत अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में पूल ए के अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से हराया। भारत ने पहले दो क्वार्टर में आठ और आखिरी दो क्वार्टर में पांच गोल किये। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था । तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट) ने तीन गोल किये जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे।

Asian Games 2023, Indian Women Hockey team beat Singapore

भारतीय महिला हॉकी टीम (Hockey India)

दीपिका (11वां), सुशीला चानू (आठवां), उदिता (छठा), नेहा (19वां), दीप ग्रेस इक्का (17वां), सलीमा टेटे (35वां), वंदना कटारिया (56वां) और मोनिका (52वां) ने गोल दागे । सिंगापुर की टीम भारतीय गोल पर हमले भी नहीं बोल सकी । भारत को अब 29 सितंबर को मलेशिया से खेलना है । कप्तान सविता पूनिया ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह शानदार प्रदर्शन था और हम इससे खुश हैं । युवा खिलाड़ियों ने सीनियर्स के साथ शानदार तालमेल दिखाया जिससे हमारा काम आसान हो गया ।’’

End of Feed