क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल देखकर प्रेरणा लेते हैं एशिया कप के स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन

Abhishek Nain takes inspiration from Cristiano Ronaldo: अभिषेक नैन के कोच लियोनेल मेस्सी के प्रशंसक थे और चाहते थे कि उनका शिष्य उसी की तरह बने लेकिन एशिया कप हॉकी में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधार रहे इस फॉरवर्ड के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रेरणास्रोत रहे जिन्हें देखकर ही उन्होंने काफी कुछ सीखा।

अभिषेक नैन के कोच लियोनेल मेस्सी के प्रशंसक थे और चाहते थे कि उनका शिष्य उसी की तरह बने लेकिन एशिया कप हॉकी में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधार रहे इस फॉरवर्ड के लिये क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रेरणास्रोत रहे जिन्हें देखकर ही उन्होंने काफी कुछ सीखा। हाल ही में राजगीर में हुए एशिया कप में भारत ने फाइनल में पिछली चैम्पियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीता और अगले साल नीदरलैंड तथा बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया । अभिषेक ने टूर्नामेंट में छह गोल किये और कई गोलों में सूत्रधार रहे।

Abhishek Nain

अभिषेक नैन (Instagram/Abhisheknain17)

उन्होंने सोनीपत में अपने घर से भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘ मुझे अंदर से लग तो रहा था कि यह टूर्नामेंट कुछ खास होगा लेकिन यह नहीं सोचा था कि प्लेयर आफ द टूर्नामेंट बनूंगा।" उन्होंने कहा, "अब हमे विश्व कप की तैयारी के लिये लंबा समय मिल गया है । अपनी बात करूं तो मेरा आत्मविश्वास काफी बढ गया है जो आगामी टूर्नामेंटों और विश्व कप में काफी काम आयेगा।"

End of Feed