FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन विश्व कप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों का ऐलान, जानिए किस देश के होंगे रेफरी

Argentina vs Spain FIFA World Cup Final Officials: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार को खेले जाने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले और तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड और फ्रांस के बीच होने वाले मुकाबले के लिए मैच अधिकारियों का ऐलान कर दिया गया है।

FIFA World Cup 2026: फीफा ने 19 जुलाई को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच के अधिकारियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं।

Match Officials For FIFA World Cup 2026 Final And Third Place Game Announced

फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मैच के अधिकारियों का नाम घोषित

फीफा ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए स्लोवेनिया के स्लावको विंसिच को रेफरी नियुक्त किया है। स्लोवेनिया के ही टोमाज क्लैन्चनिक और एंड्राज कोवाचिच क्रमशः पहले और दूसरे असिस्टेंट रेफरी होंगे, जबकि अधम मखादमेह को चौथा अधिकारी और मोहम्मद अलकलाफ को रिज़र्व असिस्टेंट रेफ़री बनाया गया है।

End of Feed