Archery World Cup: भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का कमाल, 9 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 08:29 PM IST

Archery World Cup 2023: भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने यहां चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में गुरुवार को तीन जीत दर्ज करते हुए नौ साल में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। अतनु दास, बी धीरज और तरूणदीप राय की तिकड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन से भिड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीरंदाजी विश्व कप 2023
  • भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में पहुंची
  • इतिहास रचने के करीब भारत

भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने यहां चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में गुरुवार को तीन जीत दर्ज करते हुए नौ साल में पहली बार फाइनल में जगह बनाई।

Archery World Cup, Indian mens recurve team enter finals after nine years

भारतीय पुरुष रिकर्व टीम (SAI Media)

अतनु दास, बी धीरज और तरूणदीप राय की तिकड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन से भिड़ेगी। भारत अगर खिताब जीतता है तो यह विश्व कप की पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में 13 साल के बाद उसका पहला स्वर्ण पदक होगा।

End of Feed