National Badminton Championship: अनुपमा ने इस खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब किया अपने नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 09:19 PM IST

National Badminton Championship 2023: दुनिया की पूर्व जूनियर नंबर-1 खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने एक और खिताब अपने नाम किया। अनुपमा ने बड़ा उलटफेर करते हुए सीनियर खिलाड़ी को तीन गेम में मात दी।

National Badminton Championship 2023: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर टाइटल पर कब्जा जमाया। महिला सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में अनुपमा ने बड़ा उलटफेर किया। अनुपमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षी कश्यप को मात दी।

Anupama Upadhyay Mithun Manjunath

मिथुन मंजूनाथ और अनुपमा उपाध्याय। (फोटो - बीएआई मीडिया के ट्विटर से)

महिला सिंग्लस का मैच 78 मिनट तक चला

महिला सिंग्लस का खिताबी मुकाबला 78 मिनट यानी एक घंटे 18 मिनट तक चला। अनुपमा ने बड़ा उलटफेर करते हुए आकर्षी कश्यप को तीन गेम में हराया। पहले गेम्स के पहले राउंड में अनुपमा को हार झेलनी पड़ी। आकर्षी ने अनुपमा को नजदीकी मुकाबले में 22-20 से हराया। दूसरे राउंड में अनुपमा ने वापसी की और आकर्षी को लगातार दो गेम में 1-17, 24-22 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

End of Feed