अक्षदीप और प्रियंका ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण के साथ Olympic के लिए क्वालीफाई किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 14, 2023, 09:04 PM IST

Akshdeep Singh and Priyanka Goswami qualify for Olympic: भारत के दो एथलीटों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अक्षदीप सिंह और प्रियंक गोस्वामी ने पैदल चाल में स्वर्ण पदक के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। अक्षदीप ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पंजाब के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने एक घंटा 19 मिनट और 55 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड अनुभवी संदीप कुमार के नाम था जिनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक घंटा 20 मिनट और 16 सेकंड का था। संदीप ने हालांकि मंगलवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह एक घंटे 23 मिनट और 28 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे।

akshdeep singh qualify for olympic

अक्षदीप सिंह (SAI Media)

उत्तराखंड के सूरज पंवार एक घंटा 20 मिनट और 11 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जो विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालीफाइंग समय को हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गए। दिल्ली के विकास सिंह एक घंटा 21 मिनट और आठ सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहें। इस स्पर्धा को 48 खिलाड़ियों ने पूरा किया। अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली दोनों विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक के लिए पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल का क्वालीफाईंग समय एक घंटा 20 मिनट 10 सेकंड है। इस आश्चर्यजनक परिणाम से पहले अक्षदीप का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ एक घंटा 23 मिनट 14 सेकंड था जो उन्होंने इसी चैंपियनशिप में पिछली बार हासिल किया था।

End of Feed