स्पोर्ट्स

अफगानी शेरों की मार के बाद देर रात तक इंग्लिश टीम ने किया अभ्यासः बटलर बोले- हार पचाने को आगे बढ़े, हमें जीत की भूख थी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 04:21 PM IST

विश्व कप खिताब के बचाव के लिए इंग्लैंड ने करिश्माई ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस बुलाया लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण वह अब तक टीम के तीन मैचों में नहीं खेल पाए हैं।

Image

इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।

Photo : AP

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान के हाथों मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और कप्तान जोस बटलर ने शुक्रवार को कहा कि टीम के अंदर आगामी मैचों को लेकर अच्छी बातचीत हुई है।

मौजूदा विश्व कप में खेल रही टीमों में इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम सबसे मजबूत है। अफगानिस्तान के खिलाफ हालांकि टीम जीत के लिए 285 रन का पीछा करते हुए महज 215 रन पर सिमट गयी थी।

बटलर ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले यहां कहा, ‘‘हार को पचाने के लिए आगे के मैचों पर ध्यान देने के लिए हमें कुछ दिन मिले। हमारे बीच कुछ अच्छी बातचीत हुई और कल रात अभ्यास के दौरान खिलाड़ी जोश में थे और जीत की भूख अधिक थी।’’

विश्व कप खिताब के बचाव के लिए इंग्लैंड ने करिश्माई ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस बुलाया लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण वह अब तक टीम के तीन मैचों में नहीं खेल पाए हैं। स्टोक्स ने यहां वानखेडे स्टेडियम में टीम के साथ कड़ा अभ्यास किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके खेलने पर बटलर ने कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम चयन में हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं, यह हमेशा कठिन होता है। आपको सही संतुलन पर काम करना होता है, यह काफी कुछ पिच और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।’’

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ बटलर ने कल रात वास्तव में देर तक अभ्यास किया। उन्हें इस तरह से वापस देखना बहुत अच्छा है। स्टोक्स की मौजूदगी से टीम को हर विभाग में अधिक विकल्प मिलता है। टीम को उनकी मौजूदगी से नेतृत्व कौशल भी मिलता है।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article