AFG vs ENG ODI Scorecard HIGHLIGHTS: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को मात देकर किया विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर, रचा इतिहास

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 15, 2023, 10:24 PM IST

Afg vs Eng, Afghanistan vs England Live Cricket Score Card HIGHLIGHTS: अफगानिस्तान ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड को 69 रन के अंतर से मात देकर विश्व कप 2023 में बड़ा उलटफेर कर दिया है।

AFG vs ENG, Afghanistan vs England HIGHLIGHTS: आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। हश्मतउल्लाह शाहीदी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 70 रन के अंतर मात देकर विश्व कप में जीत का स्वाद चखा। अफगानिस्तान की जीत के हीरो ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी रहे। मुजीब ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 और राशिद खान 3 विकेट अपने नाम किए। दो सफलता मोहम्मद नबी को मिली। वहीं एक-एक विकेट फजलहक फारूकी और नवीन उल हक के खाते में गया। इंग्लैंड की टीम 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 215 रन बना सकी और 69 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। मुजीब उर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

eng vs afg

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

इंग्लैंड को मिला थी जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य

इससे पहले अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 284 रन बनाकर ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 80 रन रहमानुल्लाग गुरबाज ने बनाए। उनके अलावा विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे इकराम अलीखिल ने 58 रन की पारी खेलकर टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाया। निचले क्रम में राशिद खान ने 23 और मुजीब ने 28 रन बनाकर इकराम का साथ दिया।

End of Feed