आ गई तारीख... 22 अप्रैल को 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2023, 02:37 PM IST

Yamunotri Dham Doors Open Date: श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की। मंदिर समिति के पूर्व सचिव कीर्तेश्वर उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।

Yamunotri Dham Doors Open Date: यमुना जयंती के पावन पर्व पर चारधाम (Char Dham) के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट (Yamunotri Dham Doors Open) 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मां यमुना के मायके खरशाली गांव में स्थित शीतकालीन यमुना मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का विधिवत ढंग से शुभ मुहूर्त निकाला गया।

Yamunotri Dham Doors Open Date

Yamunotri Dham Doors Open Date

सोमवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में मंदिर समिति यमनोत्री द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। श्री यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की।

End of Feed