अध्यात्म

Chhath Puja Song: 'उग हे सूरज देव...' छठ पूजा के ये 5 लोकप्रिय गीत आपका दिल छू लेंगे

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 27, 2023, 04:56 PM IST

Chhath Puja 2023 Song: चार दिवसीय छठ महापर्व का प्रारंभ 25 मार्च से हुआ है और इसका समापन 28 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य (Surya Arghya) देने के साथ होगा। इस पर्व के दौरान इसके गीतों की काफी ज्यादा धूम रहती है। यहां आप जानेंगे छठ पर्व के सुपरहित और सदाबाहर गीत मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) और पवन सिंह (Pawan Singh) की आवाज में।

Image

Chhath Puja Song: छठ पूजा के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गीत

Chhath Song: छठ सूर्योपासना का महापर्व है। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र महीने में और दूसरी बार कार्तिक महीने में। चैत्र महीने में मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरुआत चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के चौथे दिन से यानी चैत्र शुक्ल चतुर्थी से होती है और इसकी समाप्ति नवरात्रि के सातवें दिन (Chaitra Navratri 7th Day) यानी चैत्र शुक्ल सप्तमी पर होती है। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

लोक आस्था का महापर्व छठ सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। इस दौरान छठ के गीत खूब सुने जाते हैं। जो इस पर्व में चार चांद लगाने का काम करते हैं। या यूं कहें कि छठ पर्व इन गीतों के बिना अधूरा सा लगता है। यहां आप जानेंगे छठ पर्व के लोकगीतों की लिस्ट (Chhath Famous Songs List)।

छठ पूजा गीत (Chhath Puja Geet)

उग हे सूरज देव

मशहूर गायिका अनुराधा पोड़वाल ने ये गीत गाया है जो आज भी लोगों के दिलों पर छाया है। छठ पर्व के दौरान इस गीत को काफी ज्यादा सुना जाता है।

पहिले पहिल हम कइनी, छठि मईया व्रत तोहार

मशहूर गायिका शारदा सिन्हा द्वारा गाये गए इस गीत को छठ के दौरान न सुना जाए ये भला कैसे हो सकता है। छठ का नाम आते ही ये गीत लोगों की जुबान पर खुद ब खुद आ जाता है।

कांच की बांस की बहंगिया

अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया गया ये गीत भी छठ पर्व के दौरान काफी ज्यादा सुना जाता है। इस महिलाएं खूब गाती हैं। ये गीत इस पर्व की रौनक बढ़ा देता है।

छपरा छठ मनाएंगे

फेमस भोजपुरी सिंह खेसारी लाल यादव का ये छठ गीत भी काफी पॉपुलर है। इस गीत में छठ मनाने के तरीके के बारे में बताया गया है।

जल्दी उग आज आदित गोसाईं

इस गीत को भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने गाया है। छठ पूजा के दौरान इस गाने को काफी ज्यादा सुना जाता है।

इस साल चैती छठ पर्व की शुरुआत 25 मार्च से हुई है और इसकी समाप्ति 28 मार्च को होगी। ये छठ पर्व चैत्र नवरात्रि के दौरान पड़ता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article