अध्यात्म

Why we celebrate Dussehra: दशहरा क्यों मनाया जाता है, जानिए इस दिन का महत्व और कहानी

Why we celebrate Dussehra: दशहरा का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरा क्यों मनाया जाता है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Why we celebrate Dussehra

Why we celebrate Dussehra: हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व है। ये पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल दशहरे का त्योहार 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। ये पर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का त्योहार को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त किया था। इस त्योहार को पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा क्यों मना जाता है और इसके महत्व के बारे में।

Why we celebrate Dussehra (दशहरा क्यों मनाया जाता है)

दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। जब भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काट रह थे। उस दौरान माता सीता का हरण रावण ने कर लिया था। उसके बाद राम और लक्ष्मण जी ने मिलकर माता सीता की तलाश करना शुरू कर दिया था। सीता माता की तलाश करते समय उनकी मुलाकात हनुमान जी से हुई। हनुमान जी ने माता सीता का पता लगाया। उसके बाद राम और रावण के बीच भंयकर युद्ध हुआ। राम जी ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए नौ दिनों तक देवी की उपासना की और 10 वें दिन रावण से युद्ध करके उसका वध किया। उसके बाद से ही हर साल नवरात्रि के दशवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जानें लगा। रावण का वध कर पृथ्वी को रावण के अत्याचारों से मुक्ति मिली। इस पर्व को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।

दशहरा का महत्व (Dussehra Importance)

दशहरा का पर्व बुराई के ऊपर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन किया जाता है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व महिषासुर पर विजय प्राप्ति के रूप में भी मनाया जाता है। दशहरा के दिन अस्त्र और शस्त्र की भी पूजा की जाती है। इस दिन रावण दहन की लकड़ी घर में लाना शुभ माना जाता है। इस दिन राम जी की पूजा की जाती है। इस दिन शमी पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article