कौन हैं सबरीमाला मंदिर के भगवान अयप्पा? जानिए क्यों है यह मंदिर इतना खास और चमत्कारी

Sabarimala Temple: केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तीर्थस्थल है। सबरीमाला में प्रभु के दर्शन करने मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां प्रभु को इरुमुदिकट्टू का प्रसाद अर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि भगवान अयप्पा कौन हैं और इनकी पूजा से क्या लाभ मिलते हैं।

Sabarimala Temple: केरल की घनी हरियाली और पहाड़ों के बीच बसा सबरीमाला मंदिर भारत के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है। हर साल 5-6 करोड़ भक्त यहां 'स्वामी शरणम् अयप्पा' का जयकारा लगाते हुए आते हैं। इसके साथ उनके दर्शन करते हैं और उन्हें इरुमुदिकट्टू अर्पित कर आशीर्वाद पाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान अयप्पा कौन हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन हैं भगवान अयप्पा।

सबरीमाला मंदिर (1)

कौन हैं भगवान अयप्पा

भगवान अयप्पा भगवान शिव और विष्णु के पुत्र हैं। इनको हरिहर पुत्र कहा जाता है। इसमें हरि मतलब भगवान श्रीहरि विष्णु और हर का मतलब शिव है।पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवता और असुर मिलकर समुद्र मंथन कर रहे थे, तब अमृत निकलते ही पहले पान करने के लिए देवताओं और असुरों में युद्ध हो गया। इसके लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप रखा। प्रभु का यह स्वरूप बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। इस रूप को देखभर भगवान शिव उनपर मोहित होकर स्खलित हो गए। इस संयोग एक बालक का जन्म हुआ, जिन्हें 'शास्ता' या 'अयप्पा' नाम मिला।

End of Feed