अध्यात्म

Mahashivratri 2025 Color: महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ, जानें शिव जी को कौन सा रंग पसंद है और कौन सा नहीं

Mahashivratri 2025 Color (महाशिवरात्रि पर कौन सा रंग पहनें, शिव जी को कौन सा रंग पसंद नहीं है): महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं तो परिधान के रंगों का भी ध्‍यान रखें। दरअसल कुछ रंग शिव जी को पसंद नहीं माने जाते हैं। जबक‍ि कुछ रंगों से आप महादेव को शीघ्र प्रसन्‍न कर सकते हैं। यहां जानें महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, महाशिवरात्रि का रंग कौन सा है, शिव जी को कौन सा रंग पसंद है, महाशिवरात्रि पर कौन सा रंग पहना जाता है, आद‍ि के जवाब।

Image

mahashivratri par konsa color pehna chahiye in hindi

Mahashivratri 2025 Color (महाशिवरात्रि पर कौन सा रंग पहनें, शिव जी को कौन सा रंग पसंद नहीं है): महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं तो परिधान के रंगों का भी ध्‍यान रखें। दरअसल कुछ रंग शिव जी को पसंद नहीं माने जाते हैं। जबक‍ि कुछ रंगों से आप महादेव को शीघ्र प्रसन्‍न कर सकते हैं। यहां जानें महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, महाशिवरात्रि का रंग कौन सा है, शिव जी को कौन सा रंग पसंद है, महाशिवरात्रि पर कौन सा रंग पहना जाता है, आद‍ि के जवाब।

महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? (what color to wear on mahashivratri

महाशिवरात्रि के खास दिन पर हरे रंग के कपड़े पहनना अतिशुभ होता है। इसके अलावा आप लाल, पीले, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये सारे ही रंग भगवान शिव को प्रिय हैं। ये रंग धार्मिक कार्य, पूजा-उपासना और उत्सव के लिए शुभ माना जाता है।

क्‍या महाशिवरात्रि पर काला रंग पहन सकते हैं? (Can we wear black on Mahashivratri)

हिंदू धर्म के अनुसार, काला रंग किसी धार्मिक अनुष्ठान या उत्सव के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आपको महाशिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ये रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतिक भी माना जाता है। ऐसे में खासतौर से महाशिवरात्रि के दिन आपको काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

किस तरह के कपड़े पहनकर जा सकते हैं मंदिर? (Which dress is best for Shivratri)

महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर पारंपरिक कपड़े पहनना चाहिए। महिलाएं चाहें तो कुर्ती, सूट-साड़ी पहन सकती हैं और पुरुषों को भी कुर्ता-धोती इत्यादि पहनकर मंदिर जाना चाहिए। हालांकि, आपको कपड़े अपने कंफर्ट के हिसाब से ही पसंद करने चाहिए।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article